Sunday, September 4, 2011

अन्ना

अन्ना ने अन्न छोड़ अनशन से नाता जोड़ा,
भ्रष्टाचार के खिलाफ एक नया संग्राम छेड़ा |

भ्रष्ट तंत्र से तंग जनता ने अन्ना का साथ निभाया,
जन लोकपाल के लिए पूरा देश एक साथ आया |

सरकारी चमचों ने अन्ना के खिलाफ बुलंद आवाज उठाई,
पर अन्नागिरी के सामने उनकी एक न चल पाई |

देश के कोने-कोने से अन्ना को समर्थन मिला,
विदेशियों ने भी उनकी अन्नागिरी से सीख लिया |

जनता की अन्नागिरी के आगे सरकार को झुकना पड़ा.
अन्ना के तीनों प्रस्तावों को संसद में पेस करना पड़ा |

जनता ने इस जीत का शानदार जश्न मनाया.
बच्चों ने जूस पिला कर अन्ना का अनशन तुड़वाया |

अन्ना ने जो राह दिखाई है उस पर आगे चलते जाना है दोस्तों,
भ्रष्टाचार से अपने प्यारे देश को मुक्त कराना है दोस्तों |


                                                      (राहुल द्विवेदी)