Monday, November 19, 2012

एहसास

किसी के साथ होने का एहसास,
जीने की वजह बन जाता है।

किसी से प्यार होने का एहसास,
सारे गम भुला देता है।

किसी की बाहों में होने का एहसास,
जन्नत का सुख दिला देता है।

किसी को बाहों में लेने का एहसास,
सारी तन्हाई मिटा देता है।

किसी की गोद में सर रखने का एहसास,
हमारे अधूरेपन को दूर कर देता है।

                          (राहुल द्विवेदी)

No comments: